Type Here to Get Search Results !

पेनिस एनलार्जमेंट : लिंग को लंबा-मोटा करना कितना जरूरी, penis enlargement


A Sexologists Advice on Do Penis Enlargement Cream Oil Vacuum Pump Work
Photo:© Shutterstock (penis enlargement)

पेनिस एनलार्जमेंट यानी पुरुष अपने लिंग का आकार बढ़ाने (Penis Enlargement) के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। यह एक नहीं अधिकतर भारतीय पुरुषों की समस्या होती है।

सेक्सोलॉजिस्ट (Sexologist) कहते हैं, ‘अधिकतर भारतीय पुरुष अपने लिंग का आकार बढ़ाने (Penis Size) के लिए परेशान दिखते हैं। पेनिस के साइज से वे संतुष्ट नहीं हो पाते, इस कारण वे बहुत से उपाय आजमाते हैं।’

मगर बहुत कम पुरुषों को ही पता है कि लिंग के आकार (लंबाई-मोटाई) को बढ़ाना क्या (What is Penis Enlargement in Hindi) होता है? इसलिए कई बार वे पेनिस एनलार्जमेंट के लिए क्रीम, तेल या वैक्यूम पंप का उपयोग करते हैं।


  • क्रीम या वैक्यूम पंप से लिंग 100 प्रतिशत बढ़ सकता है?
  • लिंग बढ़ाने से सेक्शुअल संतुष्टि अधिक मिलती है?
  • क्या शादी से पहले ऐसा करना बहुत जरूरी है?
  • क्या किसी भी उम्र में लिंग को बड़ा या मोटा करना संभव है?
  • मोटे और पतले पुरुषों के लिंग साइज की समस्या?

लिंग साइज बढ़ाने से जुड़े भ्रम पैदा करने वाले तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए मेरी बात सेक्सोलॉजिस्ट अर्जुन राज से हुई। उन्होंने इसकी जानकारी दी ताकि कोई भी पुरुष अपनी इस दिक्कत से निजात पा सके।

पुरुष लिंग की लंबाई कितनी होनी चाहिए?

A Sexologists Advice on Do Penis Enlargement Cream Oil Vacuum Pump Work© Shutterstock

डॉ. अर्जुन राज कहते हैं, मेडिकल साइंस के अनुसार प्रत्येक पुरुष के पेनिस की औसतन लंबाई 4-5 इंच होती है। वह इरेक्शन / उत्तेजित होने पर करीब 6 इंच तक बढ़ सकता है। मगर इसके बाद भी कुछ पुरुष अपने लिंग को और लंबा करना चाहते हैं। जबकि, लिंग लंबा करने की जरूरत उनको है जिनके पेनिस की लंबाई 4 इंच से कम होती है।


यहां पर हमें यह भी समझने की जरूरत है कि सेक्शुअल संतुष्टि (Sexual Satisfication) के लिए लिंग का लंबा होना जरूरी है या मोटा होना। हम ऐसी ही जरूरी बातों की जानकारी नीचे दिए सवालों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे।

क्या पार्टनर करती हैं शिकायत?

A Sexologists Advice on Do Penis Enlargement Cream Oil Vacuum Pump Work© Shutterstock

डॉ. अर्जुन अपने अनुभव के आधार पर कहते हैं, हमारे पास ऐसे कई केस आते हैं। जिसमें पुरुष बताते हैं कि उनकी पार्टनर खुश नहीं है। आगे चलकर कुछ महिलाएं इसको लेकर ताना भी मारने लगती हैं।

हालांकि, यह बात व्यक्तिगत तौर पर बदल भी सकती है। क्योंकि कई बार पुरुष खुद ही अपने पेनिस के साइज से खुश नहीं होते हैं। इस वजह से वे अच्छी तरह से सेक्स नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पार्टनर की क्या गलती है।

हालांकि यह बात साबित हो चुकी है कि ऑर्गेज्म (Orgasm) को लेकर भारतीय महिलाएं खुश नहीं। इस मामले में 70 प्रतिशत पुरुष फेल हैं।

पुरुष क्यों बढ़ाना चाहते हैं लिंग की साइज?

कई पुरुष पोर्न में देखे गए पेनिस साइज को सही मान लेते हैं। उनको साउथ अफ्रीका या अन्य देशों के पुरुषों की तरह लिंग को बढ़ाने की चाहत होती है। इसको वो एक प्रकार से स्टेटस मानकर बढ़ाने की सोचते हैं। इसलिए हमे लिंग बड़ा या मोटा करने से जुड़े मिथ की जानकारी कर लेनी चाहिए।

मिथ 1. छोटे या पतले लिंग का संबंध सेक्शुअल बीमारी से है?

डॉ. अर्जुन- अगर लिंग में किसी प्रकार की अपंगता जैसे लक्षण नहीं हैं। इस तरह की समस्या को बीमारी नहीं कह सकते हैं। लिंग की लंबाई इरेक्शन और मोटाई ब्लड फ्लो से बढ़ती है। इसलिए हर बार पेनिस के साइज को लेकर गलत नहीं ठहरा सकते। इसके लिए आपको अपना रक्त प्रवाह भी सही करना होगा। इसके लिए प्रतिदिन योग करने के साथ ही हेल्दी डाइट लेने की जरूरत है।

मिथ 2. क्रीम या वैक्यूम पंप से लिंग का साइज 100 प्रतिशत बढ़ सकता है?

A Sexologists Advice on Do Penis Enlargement Cream Oil Vacuum Pump Work© Shutterstock

डॉ. अर्जुन- पेनिस एनलार्जमेंट के लिए बाजार में कई भ्रामक उत्पाद बिक रहे हैं। जिसका इस्तेमाल भी धड़ल्ले से हो रहा है। मगर अब तक इन चीजों को मेडिकल अप्रूवल नहीं मिला है। इसलिए इनकी ओर से किया गया 100 प्रतिशत का दावा लुभावना है।

पेनिस एनलार्जमेंट सर्जरी में सक्सेस मिली है। लेकिन यह थोड़ी महंगी और जोखिम भरी है। हालांकि इसको भी मेडिकल अप्रूवल मिलना बाकी है।

इसलिए हम किसी प्रकार के दावे पर यकीन नहीं कर सकते। पेनिस एनलार्जमेंट क्रीम, तेल या वैक्यूम पंप के कारण कई बार लिंग को चोट पहुंच जाती है और गंभीर रूप से संक्रमण भी फैल जाता है। इसलिए ऐसी चीजों का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से मिलें। साथ ही सेक्शुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स (Sexual Wellness Products) का इस्तेमाल करने की आदत डालें।

मिथ 3. लिंग का साइज बढ़ाने से सेक्शुअल संतुष्टि अधिक मिलती है?

डॉ. अर्जुन- सेक्स यह एक साइकोलॉजिकल और मूड का गेम है। लिंग के छोटा होने से उतनी दिक्कत नहीं, जितनी उसकी मोटाई कम होने से होती है। क्योंकि पतला लिंग योनी में घर्षण पैदा नहीं कर पाता है। इस वजह से सेक्स के दौरान मजा नहीं आता।

मिथ 4. क्या शादी से पहले ऐसा करना बहुत जरूरी है?

A Sexologists Advice on Do Penis Enlargement Cream Oil Vacuum Pump Work© Shutterstock

डॉ. अर्जुन- लोगों के दिमाग में ऐसे वहम भर दिए जाते हैं और अधिकतर भारतीय पुरुष शादी से पहले इस चीज को लेकर टेंशन में आ जाते हैं। जबकि दिक्कत उनके सेक्स टाइमिंग, पेनिस इरेक्शन, शीघ्रपतन को लेकर होती है न कि लिंग के साइज से कोई दिक्कत होती है।

मिथ 5. क्या किसी भी उम्र में लिंग को बड़ा या मोटा करना संभव है?

डॉ. अर्जुन- इलास्टिक टिश्यू से बने होने के कारण पुरुषों के लिंग को मोटा करना या लंबा करना संभव है। यह कम से कम 50 साल की उम्र तक किया जा सकता है। मगर इसके लिए पहले कोई सटीक दवाई बनने दें।

मिथ 6. मोटे और पतले लोगों के लिंग साइज की समस्या?

डॉ. अर्जुन- ऐसा नहीं है कि मोटे लोगों का लिंग मोटा-लंबे और पतले लोगों के लिंग उनकी बॉडी साइज की तरह ही होते हैं। इसका उससे कोई खास कनेक्शन नहीं होता है। लेकिन ये चीजें जेनेटिक्स पर निर्भर करती हैं।

लेकिन एक बात कहना चाहूंगा कि पतले पुरुषों के मुकाबले मोटे पुरुषों में लिंग के साइज को लेकर दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। मोटे पुरुषों को लगता है कि उनका लिंग छोटा है। मगर ऐसे लोगों को अपने फैट को कम करने की जरूरत है जिसके बाद उनका लिंग साइज का भ्रम भी मिट सकता है।


निष्कर्ष (Conclusion)

पेनिस एनलार्जमेंट (Penis Enlargement In Hindi) यानी लिंग को लंबा और मोटा करना। डॉ. अर्जुन ने इसको लेकर कई जरूरी बातें बताई हैं। ये पुरुषों के लिए कितना जरूरी है और इसके लिए सही तरीका क्या है? इसको लेकर बहुत कम पुरुषों को सही जानकारी होती है। सही जानकारी न होने के अभाव में वे लोग नीम-हकीम या झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में पड़ जाते हैं। इस वजह से उनको आर्थिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि कई पुरुषों को इसकी जरूरत भी नहीं होती फिर भी वे भ्रामक बातों के चक्कर में पड़ जाते हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.